फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmer's murder, case against wife and her lover

किसान की हत्या, पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस

Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer's murder, case against wife and her lover
बाराबंकी। अपने घर के कमरे में शनिवार रात सो रहे एक किसान की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। रविवार भोर में जब बच्चे सोकर उठे तो देखा कि पिता का शव उनके कमरे में पड़ा हुआ था। घर में ही हत्या की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा देख रही है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जैदपुर की ग्राम पंचायत बोजा की दलित बस्ती में शनिवार की रात घर में सो रहे किसान जगन्नाथ (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार भोर में जब मृतक के बच्चे पिता के कमरे में गए तो देखा कि जगन्नाथ मृत पड़े हुए थे। वारदात की जानकारी होने पर पड़ोस में रह रहे भाई सत्यनाम मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हत्या के पीछे की वजह ग्रामीण और परिवारीजन आशनाई बता रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि जगन्नाथ की हत्या घर के अंदर की गई है।
मृतक के बड़े भाई सत्यनाम गौतम की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला देवी व मेराज नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करेगी।
सीओ सदर रामसूरत सोनकर ने बताया कि जैदपुर थाना क्षेत्र के बोजा गांव में एक व्यक्ति की हत्या उसके घर में ही की गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मां के प्रेमी द्वारा पिता की हत्या घर में ही कराए जाने के बाद उसके पांच मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है। वहीं पिता की हत्या मामले में आरोपी बनी मां जेल जाएगी तो बच्चों की परवरिश अब किसके सहारे होगी। यह भी एक चिंता का विषय बना हुआ है। हत्या के बाद मौके पर पहुंचने वाले लोग इस बात को लेकर काफी चिंतित दिखे कि ये मासूम अब क्या करेंगे।

मृतक का बड़ा बेटा हिमांशु 13 वर्ष, अनामिका 11 वर्ष, दिव्यांशु आठ वर्ष, अनूप सात वर्ष व सौरभ अभी मात्र तीन साल का है। इन बच्चों को क्या पता कि मां की आशनाई की वजह से उनकी खेलने-कूदने वाली उम्र इस तरह से बिना पिता के गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed