{"_id":"69d80dfd1182b343de08546f","slug":"farmer-registry-is-mandatory-for-government-schemes-barabanki-news-c-315-1-slko1014-163830-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरकारी योजनाओं के लिए अनिवार्य है फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरकारी योजनाओं के लिए अनिवार्य है फार्मर रजिस्ट्री
Fri, 10 Apr 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार को 89 राजस्व ग्रामों में शिविर लगाकर 654 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया गया। उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने विकास खंड बंकी के ग्राम शुक्लाई में शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम शुक्लाई के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे।
उपकृषि निदेशक ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सभी किसानों के लिए अनिवार्य है। इसलिए किसानों को इस अभियान का लाभ उठाना चाहिए और अपना डाटा पोर्टल पर अवश्य अपलोड करा देना चाहिए। उपकृषि निदेशक ने सभी ग्राम प्रधानों से अपने गांव में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। इससे वर्तमान में संचालित शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सके। उपस्थित किसानों से भी अपने गांव के अन्य किसानों को सूचित करने की अपील की गई।