फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmer killed, 10 injured in accidents on the highway

Barabanki News: हाईवे पर हादसों में किसान की मौत, 10 घायल

Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, 10 injured in accidents on the highway
संवाद न्यूज एजेंसी मसौली (बाराबंकी)। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। जैदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर धनेठीगांव के किसान राजेश वर्मा (45) रविवार की सुबह करीब चार बजे एक छोटे माल वाहन में टमाटर लादकर बाराबंकी स्थित मंडी जा रहे थे। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में रसौली ओवरब्रिज से पहले पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने माल वाहन में टक्कर मारी और असंतुलित होने के बाद डिवाडर तोड़ता हुुआ हाईवे के किनारे खाई में चला गया। दुर्घटना में माल वाहन पर सवार किसान राजेश वर्मा के अलावा इंधौलिया गांव निवासी युवक अंकित कुमार, रामानंद, शिवा व चालक सफदरगंज निवासी सुनील गुप्ता घायल हो गए। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान राजेश वर्मा की मौत हो गई। घायलों में अंकित को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दहेजिया गांव के मोड़ के निकट ई-रिक्शा को पीछे से एक डंपर टक्कर मार की चला गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार डुबकी गांव निवासी विमला (60), मेनका (30) , राजकुमार का पुत्र माही (3), हीरा (1) , अजमेरुल (30), इनके पति समशुद्दीन (35) घायल हो गए। यह सभी लोग मसौली बाजार से खरीदारी करके गांव जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed