फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmer dies due to electrocution

Barabanki News: करंट लगने से किसान की मौत

Tue, 06 Aug 2024 05:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution
मसौली (बाराबंकी)। थाना मसौली क्षेत्र में सोमवार को करंट लगने से एक युवा किसान की मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। इससे पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। बीते 24 घंटे में जिले में करंट से यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के दहेजिया गांव निवासी शिव विशाल का पुत्र अमन वर्मा (30) सोमवार को धान की फसल में खाद डालकर खेत से घर वापस आया था। इस दौरान उमस भरी गर्मी से बचने के लिए वह घर में रखा पंखा चला कर उसे अपनी ओर घुमाने लगा। अचानक पंखे में करंट उतर आने से अमन उसकी चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी बड़ागांव लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अमन माता पिता का इकलौता बेटा था। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। इससे पहले रविवार को सुबेहा व फतेहपुर इलाके में भी करंट लगने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed