{"_id":"60242e588ebc3ee90d7e6abf","slug":"farmer-died-barabanki-news-lko564215212","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान की मौत, बैंक प्रशासन प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान की मौत, बैंक प्रशासन प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। एक किसान के घर ऋण वसूली की नोटिस भेजकर बैंक में पैसा जमा करने के लिए प्रताड़ित करने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की है। वहीं बैंक प्रशासन किसी तरह की प्रताड़ना करने की बात से इंकार किया जा रहा है। मृतक किसान के पास चार बीघा भूमि होने की बात बताई गई है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के लल्ला गौतम (48) की मंगलवार रात में मौत हो गई थी। इसकी शिकायत मृतक के भतीजे दीपचंद्र ने पुलिस से की थी। दीपचंद्र के अनुसार, उसके चाचा ने मानपुर गांव में स्थित यूको बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसमें से करीब 80 हजार रुपये बकाया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया कर्ज जमा करने के लिए नोटिस देकर बैंक बुलाया गया था।
सात फरवरी को लल्ला बैंक गया था। जहां बैंक कर्मचारियों ने बकाया राशि जमा करने के लिए दबाव बनाते हुए प्रताड़ित किया था। इसके चलते लल्ला सदमे में रहने लगे थे व बीमार हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में दिखाया था। इसके बाद मंगलवार रात घर में ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों का सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे ने इस बारे में पुलिस को बताया था। जिस पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो बात सामने आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाही होगी।
-रामसूरत सोनकर, सीओ सदर