फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Familiarized with scientific methods of farming

Barabanki News: खेती के वैज्ञानिक तरीकों से कराया परिचित

Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Familiarized with scientific methods of farming
बाराबंकी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांवों में आयोजित किसान गोष्ठियों में किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीकों से परिचित कराया गया। इस दौरान किसानों को खेती के नए तौर तरीकों के विषय में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज के अलादादपुर में किसान कल्याण केंद्र पर आयोजित किसान गोष्ठी में गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिक रामरतन वर्मा ने कहा कि मृदा परीक्षण कराने से मिट्टी की ताकत व कमजोरी का पता चलने पर वैज्ञानिक सलाह से खाद का प्रयोग कर फसल लागत कम की जा सकती है।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक श्वेता सिंह ने कहा कि गन्ना की फसल में लगने वाले कीट व रोगों की समय से पहचान कर वैज्ञानिक विधि से उपचार करने पर नुकसान से बचा जा सकता है। केवीके हैदरगढ़ के वैज्ञानिक डाॅ. अभिषेक राज रंजन ने धान की सीधी बोआई से होने पर लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्लाॅक हरख नरौली में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के निदेशक प्रसार डाॅ. आरबी सिंह ने खेती की नवीन एवं उन्नत विधियों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित धान की नई किस्मों के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अश्विनी सिंह, डाॅ. एमबी सिह ने खेती के वैज्ञानिक तरीकों पर चर्चा की।


जैदपुर के बरौली मलिक, पंडरा व शाहपुर में किसान जागरूकता गोष्ठी हुई जिसमें मुख्य अतिथि डायरेक्टर एक्सटेंशन डॉ. आरवी सिंह, विशिष्ट अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मंडल एके मिश्रा ने किसानों को फसलों व दवा के छिड़काव के साथ उपज की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नई तकनीक के विषय में बताया। इस मौके पर एडीओ एजी सुरेंद्र कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed