फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fake fertilizer factory busted

Barabanki News: नकली खाद बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fake fertilizer factory busted
सिद्धौर। पैगंबरपुर क्षेत्र में एक फैक्ट्री से नकली खाद और जिंक बनाकर किसानों को बेचे जाने का मामला सामने आया है। किसानों द्वारा अधिकारियों को सूचना देने के बाद शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने फैक्ट्री और गोदाम पर छापा मार कर नकली खाद बनाने का 200 क्विंटल कच्चा माल बरामद किया है। अधिकारियों ने फैक्ट्री और गोदाम को सील करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात किसानों ने फैक्ट्री से नकली खाद बनाकर बेचे जाने की सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने तत्काल रात में फैक्ट्री और दुकान को बंद करा दिया। किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते किसान रात भर फैक्ट्री पर पहरा देते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जिला कृषि अधिकारी राजित राम और तहसीलदार कविता ठाकुर फैक्ट्री पहुंचे और ताला खुलवाकर जांच शुरू की। टीम ने मौके से 430 बोरी जिप्सम, 189 बोरी लाल पाउडर, 121 बोरी फास्फेटिक, 17 खाली बोरी पोटाश, एक मशीन, धागा, लाल कलर पाउडर और कृभको कंपनी की खाली बोरियां बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैक्ट्री का संचालन प्रमोद वर्मा उर्फ दीपू द्वारा किया जा रहा था, जिनकी रसूलपुर चौराहे पर खाद की दुकान भी है। टीम ने उसकी दुकान और गोदाम की भी जांच की। गोदाम से 250 बोरी तलवार जिंक, 111 बोरी असल बलवान, 140 बोरी मोनो जिंक, 115 बोरी रामबाण सुपर, कृभको की 126 बोरी, 20:20:14 की 100 बोरी, 20:20:13 की 45 बोरी और आईपीएल डीएपी की 45 बोरी बरामद की गई। दुकान से भी 100 बोरी डीएपी, 50 बोरी एनपीके, 70 बैग जिंक और लगभग 35 बोरी पोटाश बरामद हुई है। टीम ने बरामद सभी सामग्री के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं और फैक्टरी तथा गोदाम को सील कर दिया गया है।
--------------
बाक्स
किसानों की कमाई पर डाल रहे डाका
भाकियू के जिला अध्यक्ष रामबरन वर्मा, सुरेंद्र सिंह व अंकित वर्मा ने बताया कि नकली खाद का कारोबार करने वाले किसानों की कमाई पर डाका डाल रहे हैं और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इतने बड़े पैमाने पर क्षेत्र में नकली खाद बनाकर किसानों को बेची जा रही है और इसकी जानकारी विभाग को न हो ये मुमकिन नहीं है।

वर्जन
किसानों द्वारा पैगंबरपुर के पास एक फैक्टरी से नकली खाद बनाने की सूचना पर रात में फैक्टरी और गोदाम को सील करा दिया गया था। शुक्रवार सुबह जांच में यहां से बरामद सामग्री को फैक्टरी और गोदाम और दुकान में सील कर दिया गया है। डीएम से अनुमोदन के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
राजितराम, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed