फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fair elections precedence: DM

निष्पक्ष चुनाव कराना ही प्राथमिकता : डीएम

Sat, 21 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 21 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fair elections precedence: DM
कार्यभार ग्रहण करतीं डीएम रोशन जैकब। - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2004 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. जैकब इससे पूर्व रायबरेली, गोंडा, कानपुर की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने सीडीओ, एडीएम, उपजिलाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न अनुभागों विशेष रूप से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित शिकायत  सेल एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने डीआरडीए का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, एडीएम अनिल कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दीपक सिंह, सभी एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed