फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Exercise fairness in elections: CDO

चुनाव में बरतें निष्पक्षता : सीडीओ

Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी चुनावी में लगाए गए कार्मिकों को सोमवार को नवीन सब्जी मंडी में मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए पूरी तरह से निष्पक्ष रहने की बात कही।
विज्ञापन



कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने कहा कि मतदान के दिन कर्मचारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि उन पर कोई किसी प्रकार की ऊंगली न उठा सके। इस दिन पूरी तरह से निष्पक्ष होकर मतदान कराना है। चुनाव आयोग से जो निर्देश प्रधानी चुनाव को लेकर आएं हैं उसकी एक पुस्तक सभी मतदान अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जाएगी उसका अध्ययन कर लेंगे तो पूरी बात साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


एडीएम हरिकेश चौरसिया ने कहा कि चुनाव एक महापर्व जिसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। डीडीओ एके सिंह ने कहा कि मतदान के दिन किसी भी अधिकारी को किसी के दबाव में रहकर कार्य करने की आवश्यकता नहीं। यदि कोई जोर दबाव डालता है या फिर डराने धमकाने की कोशिश भी करता है उससे बेफिक्र रहना है और इसकी जानकारी अधिकारियों को दे देनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक ही होगा। मतदान केंद्रों तक जाने के लिए कर्मचारियों के लिए वाहनों की व्यवस्था भी कर दी गई है। इस मौके पर बीएसए पीएन सिंह, डीएसटीओ विनोद कुमार सिंह, आशीष पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed