फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Even after fare hike, facilities in roadways buses are zero

Barabanki News: किराया बढ़ने के बाद भी रोडवेज बसों में सुविधाएं सिफर

Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Even after fare hike, facilities in roadways buses are zero
बाराबंकी। परिवहन विभाग ने बसों का किराया तो बढ़ा दिया लेकिन दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद यात्री सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया गया है। बस स्टेशन पर यात्रियों के बैठने तक के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बैठने के लिए बैंच व सीट न होने के कारण यात्रियों को ठंड व गर्मी में पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 वर्ष में बसों का किराया में प्रति किलोमीटर करीब 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। भरोसा जताया जा रहा था कि इससे यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन किराया बढ़ने के बावजूद सुविधाएं पहले से खराब हो गई है। देवा रोड स्थित बस स्टेशन में यात्रियाें की बैठने की कई सीटें टूटी पड़ी हैं। बस में खड़े होकर पकड़ने के लिए हत्थे भी नहीं हैं। हेल्प डेस्क की व्यवस्था न होने से यहां से बसों के आवागमन की जानकारी भी यात्रियों को नहीं मिल पाती है। बसों की हालत भी बदहाल है। कई अनुबंधित बसों की सीटें हिलती हैं और कई बसों सीटें फटी हुई हैं।
विज्ञापन

साल भर पहले बस स्टेशन से 112 अनुबंधित बसों का संचालन होता था, जिनका संख्या अब घटकर 87 रह गई है। एआरएम जमीला खातून का कहना है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। यात्री सुविधाएं बढा़ने के लिए मुख्यालय को पत्र भी भेजा जा चुका है। गर्मी में यात्रियों के लिए वाटर कूलर आदि की व्यवस्था को भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए प्रसाधन कक्ष तक नहीं
देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर महिलाओं के लिए प्रसाधन कक्ष तक की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे अक्सर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में उन्हें पास में ही मौजूद यूज एंड पे वाले प्रसाधन में शुल्क चुका कर अपनी जरूरत को पूरा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed