{"_id":"686eb94d99fa0365f0065d76","slug":"english-lessons-were-read-by-children-and-poems-were-heard-barabanki-news-c-315-1-brp1005-143331-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बच्चों से पढ़वाया अंग्रेजी का पाठ, सुनी कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बच्चों से पढ़वाया अंग्रेजी का पाठ, सुनी कविता
Thu, 10 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सारिका मोहन ने बुधवार को विकास खंड बंकी के कंपोजिट विद्यालय कुरौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन संबंधी जानकारी लेने के साथ ही कक्षा 6 के छात्रों से अंग्रेजी का पाठ पढ़वाने के साथ ही हिंदी की कविता भी सुनी। निरीक्षण के बाद उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने विद्यालय के भौतिक परिवेश, शौचालय, वॉशबेसिन व कक्षाओं की स्थिति देखी। साथ ही एमडीएम में बनी तहरी की गुणवत्ता को परखते हुए रसोइया से भी सीधा संवाद कर उनकी परेशानी को जाना। विद्यालय परिसर की स्वच्छता और शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए सचिव ने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर आम, आंवला, नीम आदि के पौधों को रोपित कर बच्चों को उनकी देखरेख का संकल्प भी दिलाया। कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना आवश्यक है। इस मौके पर बीएसए संतोष कुमार देव पांडे, बीईओ बंकी चंद्रशेखर यादव, रामनारायण यादव, सुषमा सेंगर आदि मौजूद रहे। (संवाद)