{"_id":"64822d4f32c7c08e2e020475","slug":"engineer-duped-of-seven-lakhs-case-against-md-of-smart-valley-barabanki-news-c-13-1-278721-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इंजीनियर से सात लाख ठगे, स्मार्ट वैली के एमडी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इंजीनियर से सात लाख ठगे, स्मार्ट वैली के एमडी पर केस
Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर से प्लॉट बेचने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने स्मार्ट वैली ग्रुप के एमडी पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व धमकाने का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मूलरूप से बहराइच जिले के मक्कापुरवा जेल रोड निवासी दिनेश कुमार वर्मा सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर बाराबंकी में ही तैनात हैं। दिनेश ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो साल पहले उन्हें मकान बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता थी। उनकी मुलाकात स्मार्ट वैली ग्रुप के एमडी सर्वेश वत्स से हुई। इसका ऑफिस लखनऊ के विभूतिखंड में है।
एमडी की ओर से हैदरगढ़ रोड पर प्लॉट दिखाया गया। 900 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से तीन हजार वर्ग फीट जमीन का सौदा तय हुआ। इसके बाद प्लॉट के नाम पर 11 लाख रुपये ले लिए। दो साल बाद भी प्लॉट न मिलने पर दबाव बनाया तो चार लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन सात लाख रुपये हड़प लिए हैं। अब धमकी दी जा रही है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि इंजीनियर की तहरीर पर स्मार्ट वैली ग्रुप के एमडी सर्वेश वत्स पर केस दर्ज कर लिया गया है।