फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encroachments removed from government land on orders of High Court

Barabanki News: उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकारी जमीन से हटाए कब्जे

Sun, 28 Jul 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from government land on orders of High Court
टिकैतनगर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत की जमीन पर एसडीएम के निर्देश पर शनिवार की देर शाम राजस्व टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए।
विज्ञापन


टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम इचोली निवासी अतुल जायसवाल ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सुरक्षित जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जांच के दौरान गांव की सुरक्षित जमीन रामलीला मैदान, पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र, रैन बसेरा, किसान सेवा केंद्र व बाजार में अवैध कब्जे मिले थे।

वहां पर अवैध कब्जेदारों ने मकान व दुकान आदि बनवा रखा था। हालांकि जांच के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद अतुल ने उच्च न्यायालय से गुहार लगाई थी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को राजस्व व पुलिस टीम ने स्वास्थ्य केंद्र व किसान सेवा केंद्र की जमीन से अवैध कब्जे जेसीबी से ध्वस्त करा दिए। बाकी जमीन पर कब्जे नहीं हटाए गए।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में शामिल हल्का लेखपाल आनंद शर्मा ने बताया कि शेष पर बेदखली की कार्रवाई चल रही है, जल्द ही उन पर से भी कब्जा हटाया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि रसूख के चलते अन्य जमीन से कब्जे नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed