फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encroachment will be removed on the banks of Jamuria drain, notice to 465

Barabanki News: जमुरिया नाले के किनारे हटेगा कब्जा, 465 को नोटिस

Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed on the banks of Jamuria drain, notice to 465
बाराबंकी। जमुरिया नाले के किनारे अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अवैध निर्माण हटा लें अन्यथा विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के अंदर से निकले जमुरिया नाले की लंबाई करीब दस किमी के आसपास बताई जा रही है। इसके आसपास की बेशकीमती जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा करते हुए निर्माण करा लिया। इसी वजह से बारिश के दौरान नाला उफनाता और नाले का पानी मोहल्लों में भरने लगता है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया और ऐसे करीब 465 लोग चिन्हित किए गए हैं जिनके द्वारा नाले के दोनों ओर 22-22 मीटर की परिधि में अवैध निर्माण करा लिया। पूर्व में ऐसे अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस भी जारी किया गया परन्तु इन लोगों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जमुरिया के किनारे कई नामचीन विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं तो कई स्थानों पर रसूख वालों ने अवैध कब्जा करके मकान आदि का निर्माण करा लिया है।
अब चूंकि एकबार फिर तहसील प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त हो गया है। विनियमित क्षेत्र के द्वारा चिन्हित किए गए ऐसे अवैध कब्जेदारों को नए सिरे से नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि वह निर्धारित अवधि के अंदर अवैध निर्माण हटा लें अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें।

सफाई के दौरान सामने आए थे अवैध कब्जेदार
जमुरिया नाले का पानी बारिश के समय मोहल्लों में भरने की समस्या आने पर दो साल पहले जिला प्रशासन ने बाढ़ खंड विभाग को इसकी सफाई कराने का आदेश दिए था। इस पर नाले की साफ सफाई का काम शुरू कराया गया और इसी बीच अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने वाले सामने आए थे और इन्हें उसी समय चिह्नित किया गया था। क्योंकि इनके अवैध निर्माण के कारण नाले की सफाई कराने में काफी दिक्कतें आई थीं। इसके बाद ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
जमुरिया नाले के 22-22 मीटर दोनों छोरों पर जिन 465 लोगों ने अवैध कब्जा करते हुए निर्माण करा लिया है उन्हें नोटिस जारी कर दी गई है।
विजय कुमार त्रिवेदी, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed