फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encroachment on pond, cattle being tied

Barabanki News: तालाब पर अतिक्रमण, बांधे जा रहे मवेशी

Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on pond, cattle being tied
हैदरगढ़ की किरासिया पंचायत के महाराजापुर में तालाब की भूमि पर कब्जा।  -संवाद
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा क्षेत्र में आबादी के करीब बना एक तालाब अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है। कूड़ा-करकट व घूर डालकर समतल होने पर यहां पर मवेशी बांध छप्पर रख लिया गया। शिकायत के बाद भी भी जिम्मेदार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील हैदरगढ़ की परगना सुबेहा के किरसिया मजरे महराजपुर में आबादी के पास प्राथमिक विद्यालय के बगल में पुश्तैनी तालाब है। तालाब के दूसरी ओर आरसीसी सड़क के बगल में आधा दर्जन परिवारों के मकान बने हुए हैं। आरोप है कि इन परिवारों द्वारा तालाब में वर्षों से कूड़ा-करकट व गोबर डालकर पाटा जा रहा है। समतल होने पर खूंटा गाड़कर मवेशी बांधे जाते हैं।
विज्ञापन


यहीं नहीं छप्पर रखकर अवैध रूप से कब्जा भी किया जा रहा है। पूरा तालाब जलकुंभी व गंदगी से पटा पड़ा है। शिकायतकर्ता व वहां रह रहे लोगों के बीच इसको लेकर मारपीट हो चुकी है जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पहले तहसीलदार फिर डीएम से शिकायत की थी। दो बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कोई मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा। एसडीएम शम्स तबरेज खां ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। हलका लेखपाल को मौके पर भेज जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed