फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encounter with miscreants, one shot, four arrested

Barabanki News: बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली, चार दबोचे

Sun, 28 Jul 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Encounter with miscreants, one shot, four arrested
मुठभेड़ में घायल बदमाश ​शिवमंगल का जिला अस्पताल में इलाज करवाती पुलिस। - स्रोत्र: पुलिस
बाराबंकी। शहर कोतवाली और हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम की शनिवार भोर में हैदरगढ़ लिंक रोड के पास इनोवा कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश और उसके तीन साथी गिरफ्तार कर लिए गए। एक मौके से भाग निकला। पुलिस ने इनके पास से तमंचा, वाहन, प्लास्टिक की पिपिया व पाइप बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर थाना कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़ लिंक रोड के पास शनिवार को भोर में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार आती दिखी। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। पैर में गोली लगने से वह गिर गया। उसकी पहचान शिव मंगल उर्फ मंगल निवासी पिंडारा महाराज थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी के रूप में हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने कार की घेराबंदी कर शेरू उर्फ शेर बहादुर निवासी सफुल्लागंज थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर, राजा उर्फ अरबाज निवासी ताजपुर कोड़रा थाना कैंट अयोध्या, मो. जिकरान उर्फ रज्जन निवासी सिरवारा थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य बदमाश फरार हो गया। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बदमाशों का संगठित गिरोह है। इसके सदस्य हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई घटनाओं का खुलासा
पुलिस के अनुसार शेरू उर्फ शेर बहादुर, राजा अरबाज व जिकरान उर्फ रज्जन द्वारा मार्च में थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के बछरावां रोड से दो ट्रकों से 400 लीटर डीजल चोरी की घटना को स्वीकार किया गया। शिव मंगल उर्फ मंगल द्वारा शहर में असेनी मोड़ के पास एक ट्रक से डीजल चोरी की गई। आरोपी राजा थाना कैंट अयोध्या का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पांच तो शिवमंगल पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed