{"_id":"670075c6d15eb58c1f07edd4","slug":"electricity-supply-will-remain-closed-for-four-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1005-125746-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
Sat, 05 Oct 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पावर कार्पोरेशन ने अनुरक्षण कार्य शुरू किया है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि बिजली उपकेंद्र देवा में शनिवार से 10 अक्तूबर तक ट्रांसफार्मर की जांच कर मरम्मत, बिजली के तारों पर झूल रहीं डालियों की कटाई का कार्य किया जाएगा।
इससे सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति कचेहरान, चौधरियान-एक व दो, लालपुर, कटरा, हाजी तकिया, शेख- दो, हुज्जाजी-तीन, अस्ताना रोड, फतेहपुर रोड, कुर्सी रोड एवं बिशुनपुर में बाधित रहेगी। पावर कार्पोरेशन ने शुक्रवार दोपहर ओबरी उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य किया। इस दौरान उपकेंद्र परिसर में घास आदि की कटाई कर सफाई कराई गई।
उपकेंद्र के ब्रेकर के अलावा ट्रांसफार्मर व कंट्रोल पैनल की जांच की गई। आउटगोइंग लाइन का जंफर बदलने के साथ ही ढीले तारों को कसा गया। इस दौरान करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।