{"_id":"68d58e4cba24cad736059b85","slug":"electricity-supply-to-65-villages-is-cut-off-at-dusk-barabanki-news-c-315-1-brp1005-148427-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शाम ढलते ही बंद हो जाती 65 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शाम ढलते ही बंद हो जाती 65 गांवों की बिजली आपूर्ति
Fri, 26 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:00 AM IST
सार
कोटवाधाम क्षेत्र के 65 गांवों में लगातार शाम के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शिकायतों के बावजूद फाल्ट और कमजोर तारों के कारण समस्या बनी हुई है। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विस्तार
कोटवाधाम। नवरात्र पर्व पर सुचारू व बेहतर बिजली आपूर्ति के निर्देश का भी पॉवर कारपेरेशन के जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं दिखता है। इसके चलते ही ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था बेपटरी बनी है। शाम ढलते ही कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र से जुड़े 65 गांव क्षेत्रों के लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
लगातार शिकायत के बाद भी कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है। बीते तीन दिनों से शाम होते ही फाल्ट के चलते पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके बाद दूसरे उपकेंद्र से जोड़ कर किसी तरह कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार शाम 33 हजार लाइन ब्रेक डाउन हो जाने के कारण करीब 50 हजार की आबादी को घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ा। बिजली कर्मचारी रात 11 बजे तक फाल्ट तक नहीं खोज पाए। इसके बाद बनगवा बिजली उपकेंद्र से जोड़कर कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल कराई गई।
इस बीच हुई बारिश के कारण रात साढ़े बारह बजे से इलाके की बिजली आपूर्ति फिर बंद हो गई। फाल्ट ढूंढने में लगी टीम को कई इंसुलेटर पंचर मिले। देर रात तक इन्हें बदलने की कवायद के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। रामसनेहीघाट से कोटवाधाम को आई 33 हजार मेन सप्लाई जंगल होकर गुजरी है। इस कारण तेज हवा या बारिश के कारण लाइन अक्सर ब्रेक डाउन हो जाती है।
विज्ञापन
इससे कोटवाधाम, तासीपुर, मरौचा, रानीकटरा, बिबियापुर, सनावा, आरियामऊ सहित करीब 65 गांवों के लोगोे को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से देर शाम लाइन फाल्ट की समस्या के कारण सप्लाई बाधित हो रही है। जल्द ही सप्लाई लाइन के कमजोर तारों को बदल कर इस परेशानी को दूर कराया जाएगा।