फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity supply stalled in 410 villages, poles lying broken

Barabanki News: 410 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, टूटे पड़े खंभेे

Wed, 07 Jun 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled in 410 villages, poles lying broken
बाराबंकी। बीते दो दिनों से जिले के करीब 410 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर में खराबी व सोमवार को आई आंधी के कारण दर्जनों खंभे व तार जमीन पर आने से ऐसा हुआ है। पावर कॉरपोरेशन द्वारा मरम्मत में की जा रही लापरवाही के कारण अभी कई दिन तक बिजली न आने की आशंका है। हालत यह है कि गांवों में लोग मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन



बिजली उपकेंद्र देवीगंज से जुड़े 110 गांवों में सोमवार दोपहर बाद आंधी आने से कई जगह खंभे टूट गए। ग्राम पंचायत जरौली से गुजरी लाइन के तार पर पेड़ गिरने से खंभे भी गिर गए। इसी तरह धनौली, गैरिया, ओहरपुर, गुलरिहा, पूरेपाठक, समधी का पुरवा, मिर्चिया, पूरे चून्नू, देवरी, सलेमपुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। जरौली में टूटे पड़े खंभे दूूसरे दिन भी नहीं बदले जा सके।
विज्ञापन



वहीं, बिजली उपकेंद्र कुर्सी का सोमवार को खराब हुआ पांच एमवीए ट्रांसफार्मर मंगलवार को भी दुरुस्त नहीं हो सका। इससे अनवारी, बबुरी, गोपालपुर और बाबागंज फीडर बंद हो गया। इस फीडर से जुड़े करीब तीन सौ गांव की बिजली आपूर्ति मंगलवार को भी ठप रही। 36 घंटे बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं हो पाया है। करीब ढाई लाख आबादी परेशान है। एसडीओ प्रेम कुमार रावत का कहना है कि दूसरे क्षेत्र के ट्रांसफार्मर से कटौती कर एक दो घंटे की आपूर्ति की जा रही है। काम चल रहा है जल्द ही ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराकर सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कल-करखाने भी ठप, गेहूं पिसना तक मुश्किल
गांवों में बिजली पर निर्भरता बढ़ी है। पिछले दो दिनों से ठप आपूर्ति के कारण गांवों में आटा चक्की, पालेसर, स्पेलर आदि जैसे कल करखाने बंद है। जरौली गांव की आधा दर्जन चक्कियों में गेंहू पिसना मुश्किल हो गया है। कुर्सी, अनवारी, टिकैतगंज जैसे कस्बानुमा गावों में जहां व्यापार प्रभावित रहा वहीं लोग पानी के लिए तरस गए। जहां इन्वर्टर थे वे भी देर रात तक बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed