{"_id":"678d58fad0b8d05b240aaa11","slug":"electricity-remained-disrupted-for-12-hours-in-haidergarh-barabanki-news-c-315-1-brp1006-131843-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हैदरगढ़ में 12 घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हैदरगढ़ में 12 घंटे बाधित रही बिजली
Mon, 20 Jan 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ में शनिवार देर रात से 12 घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आने के तीन घंटा बाद दुबारा चली गई। इससे करीब तीस हजार लोग परेशान रहे। छोटे-मोटे बिजली चलित कारोबार ठप रहे तो लोगाें को मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हुई।
हैदरगढ़ नगर में शनिवार रात करीब 12 बजे बिजली कटी तो पूरी रात नहीं आई। रविवार सुबह 11.30 बजे बिजली आने पर लोगों को राहत मिली लेकिन शाम तीन बजे दुबारा चली गई। अधिशासी अभियंता खंड हैदरगढ़ ने बताया कि टाउन सबस्टेशन को पोषित करने वाली 33 केवी लाइन में खराबी से दिक्कत हुई थी। रविवार दोपहर लाइन ठीक कराने के लिए बिजली काटी गई जो शाम सवा पांच बजे बहाल करा दी गई।