फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity failure in 70 villages, 20 thousand population troubled

Barabanki News: 70 गांवों में बिजली गुल, 20 हजार आबादी हुई परेशान

Tue, 04 Jun 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 04 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in 70 villages, 20 thousand population troubled
बाराबंकी। पटरी से उतरी जिले की बिजली व्यवस्था में सुधरने का नाम नहीं ले रही है। किसी एक क्षेत्र में बिजली संकट दूर होता है तो दूसरी जगह लाइन फाल्ट से बढ़ जाता है। शहर मेंं व्याप्त अघोषित बिजली कटौती में कमी आने के बावजूद लोग ट्रिपिंग से परेशान हो रहे हैं। ब्रेकडाउन और लाइन की खराबी के कारण कोटवाधाम में 24 घंटे बिजली गुल रही वहीं तार टूटने से मसौली कस्बे के 70 गांवों के साथ ही कटरा क्षेत्र की 20 हजार की आबादी ने भी रात भर जाग कर परेशान झेली।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। लखपेड़ाबाग, आवास विकास, अभयननगर, कटरा मोहल्ले में कई चरणों ने तीन घंटे बिजली गुल रही। कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सरायदुनौली गांव स्थित 33/11 बिजली उपकेंद्र पर रविवार शाम पांच बजे फीडर ब्रेक डाउन हो गया। कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू किया लेकिन इसी बीच बंगला बाजार से आई 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया। इससे जदवापुर, बल्लीपुर, डांडियामऊ, रायपुर, भवानीगंज, दुल्हादेपुर, दलसराय, सेवढा, नसीमपुर, सरायदुनौली, इटाहुआ समेत करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी मेें ग्रामीणों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। सुबह भी बिजली सप्लाई शुरू न हो पाने से लोगों ने पेयजल की परेशानी हुई।
विज्ञापन

उधर मसौली क्षेत्र में मोहल्ला कटरा की आपूर्ति के लिए रखे 250 केवी टांसफार्मर के निकट रविवार की रात करीब 11 बजे एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे कटरा मोहल्ले के 20 हजार लोग बिजली के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मरकामऊ में बने नए बिजली घर के शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से तो छुटकारा मिल गया परंतु बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। बदोसराय, मरकामऊ, अलीनगर, सिरौलीगौसपुर, बरौलिया, मेलारायगंज, शहरी, करोरा, खोर एत्मादपुर, किंतूर, हजरतपुर करीब 200 गांवो में 18 घंटे के सापेक्ष 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है।

रामनगर क्षेत्र ग्राम ददरौली, भवानीपुर, अमरा देवी, खजुरिया, राजापुर, माधवपुर, कंधईपुर समेत 50 गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार रात चार घंटे बंद रही। जिससे करीब 60 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।बिन बिजली कटी रात, 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed