{"_id":"617afc61a8c862657706e376","slug":"electricity-barabanki-news-lko602198123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से बाधित है आधे गांव की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से बाधित है आधे गांव की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र के देवीपुर गांव के आधे इलाके में बीते चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे करीब डेढ़ हजार आबादी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार दुरुस्त करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग करने वाले लाइनमैन की शिकायत करने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
देवीपुर गांव में चार दिन पूर्व ग्रामीणों ने संविदा लाइनमैन से बिजली का तार दुरुस्त करने के लिए कहा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन ने इसके लिए चार सौ रुपये सुविधा शुल्क की मांग की थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के उपखंड कार्यालय हैदरगढ़ में की थी। इससे नाराज लाइनमैन ने बीते मंगलवार को दिन में गांव पहुंचकर खंभे से आधे गांव की बिजली आपूर्ति लाइन को काट दिया।
श्रवण कुमार, बिंदेश्वरी, राजेंद्र कुुुमार, तेज नरायन आदि ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से भी की है। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि गांव की आपूर्ति लाइन में फॉल्ट होने पर उसको दुरुस्त करा दिया जाएगा। सुविधा शुल्क मांगने व रंजिशन बिजली आपूर्ति लाइन काटे जाने की जांच कराई जाएगी। (संवाद)