{"_id":"5e443df78ebc3ee5923fda1b","slug":"electricity-barabanki-news-lko5081776193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों को बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर(बाराबंकी)। जैदपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी बकाया बिल अधिक होने के चलते कनेक्शन काटने के लिए गए थे। तभी उपभोक्ता के परिवारीजनों ने बिजली कर्मचारियों से विवाद करने के बाद उन्हें बंधक बना लिया। कर्मचारियों ने बंधक बनाए जाने की सूचना एसडीओ को फोन कर दी थी। एसडीओ की सूचना पहुंची ने कर्मचारियों को आजाद कराया। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इचोलिया में प्रदीप कुमार के यहां डेढ़ लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बकाया बिल अधिक होने पर कनेक्शन काटने के लिए बुधवार को जैदपुर विद्युत उपकेंद्र से एक टीम गई थी। कनेक्शन काटने गई टीम से उपभोक्ता के परिवार के लोग विवाद करने लगे और कुछ ही देर में विद्युत कर्मियों को बंधक बना लिया। बंधक बनाए जाने की सूचना विद्युत कर्मचारी साबिर ने एसडीओ जैदपुर को दी।
एसडीओ राजेंद्र प्रसाद की सूचना पर मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने कर्मचारियों को आजाद कराया और घर वालों को लेकर थाने ले आई। हालांकि बिजली विभाग द्वारा इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एसडीओ द्वारा कर्मचारियों को गांव में बंधक बनाए जाने की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों के साथ उपभोक्ता के परिवारीजनों को थाने लाया गया है। जांच की जा रही है। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।