{"_id":"603fde928ebc3e8ca45ea1f8","slug":"electric-shock-barabanki-news-lko567780181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से चिपका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से चिपका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। घर से निकले एक युवक का शव बिजली के ट्रांसफार्मर से चिपका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़ियामऊ में बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के निकट बिजली खंभे पर रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर 19 वर्षीय एक युवक का शव चिपका मिला। खंभे के ही नीचे मृतक की साइकिल खड़ी थी जिसका ताला बंद था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे त्रिलोकपुर के चौकी प्रभारी ने शव को खंभे से नीचे उतरवाया।
घटना के काफी देर बाद फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहपटपुर से पहुंचे मदन चंद्र गौतम ने अपने भाई दीपक कुमार रूप में शव की पहचान की। मृतक के भाई मदन ने बताया कि दीपक कस्बा फतेहपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 9 का छात्र है। मंगलवार रात करीब 2 बजे तक पढ़ाई करने के बाद वह नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था।
काफी देर तक वापस न आने पर तलाश की लेकिन पता नहीं चला। दोपहर में सोशल मीडिया पर भाई का फोटो देख घटनास्थल पर पहुंचा जहां दीपक मृत मिला। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। (संवाद)