{"_id":"68ac2d967d039267d70cbd93","slug":"electric-double-decker-buses-standing-idle-six-months-due-lack-budget-compressor-three-buses-leaks-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: धूप व बारिश में खड़ी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें बजट के अभाव में हो रही खराब, तीन का कंप्रेसर लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: धूप व बारिश में खड़ी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें बजट के अभाव में हो रही खराब, तीन का कंप्रेसर लीक
Mon, 25 Aug 2025 03:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Aug 2025 03:42 PM IST
सार
छह महीने से धूप और बारिश में खड़ी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें खराब हो रही हैं। बाराबंकी को आवंटित बसों का संचालन चार्जिंग स्टेशन न बनने और बजट की कमी के चलते ठप है। तीन बसों का कंप्रेशर लीक हो चुका है।
विज्ञापन
खराब हो रहीं इलेक्ट्रिक डबल डेक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले को मिली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें नवीन बस स्टेशन पर छह माह से खड़ी धूप व बारिश से खराब हो रही हैं। चार्जिंग स्टेशन न बनने और कागजी कार्रवाई अधूरी होने से इनके संचालन पर ग्रहण लगा है। बताया जा रहा है कि तीन इलेक्ट्रिक बसों का कम्प्रसेर लीक हो रहा है। यहां तक टायरों से हवा निकलने लगी हैं। अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों से सुविधाजनक सफर का सपना यात्रियों का पूरा होते नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
जिले के लिए पहले चरण में तीन और दूसरे चरण में पांच इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें आवंटित हुई। बसों के आए करीब छह माह हो गए, लेकिन इनके संचालन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बस स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से खड़ी बसों के टायरों से हवा निकलने लगी, तीन बसें ऐसी हैं जिनका कंप्रेशर तक लीक हो गया है। अन्य खराबियां भी होंगी, लेकिन इन बसों के गेट खोलकर देखा नहीं गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Shubhanshu Shukla Live: शुभांशु बोले- अगले 10 साल में अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई और उपलब्धियां हासिल करेगा भारत
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: घर पहुंचकर फूले नहीं समाए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु, डेढ़ साल बाद मिले मां-बाप से; भावुक करने वाली तस्वीरें
बस स्टेशन के वर्कशाप में चार्जिंग सेंटर का निर्माण होना है। स्थान का चयन कर बाराबंकी डिपो की ओर से पावर कार्पोरेशन को कनेक्शन देने के लिए पत्र लिखा गया। पावर कार्पोरेशन ने 720 केवीए का कनेक्शन व ट्रांसफार्मर समेत अन्य कार्य तीन करोड़ रुपये में कराने का स्टीमेट बनाकर दिया। एआरएम बाराबंकी ने आरएम कार्यालय को पत्र भेज तीन करोड़ रुपये के बजट की मांग की, लेकिन अभी शासन से बजट नहीं मिला जिससे चार्जिंग स्टेशन का कार्य ठप पड़ा है।