{"_id":"622a5a10c3e8963d7679f034","slug":"election-barabanki-news-lko6212511198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी व रामनगर में कड़े मुकाबले के बीच पोस्टल बैलेट से निकली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी व रामनगर में कड़े मुकाबले के बीच पोस्टल बैलेट से निकली जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रामनगर व कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ईवीएम के मतों की गणना के बाद नतीजे कुछ और थे मगर पोस्टल बैलेट शामिल किए गए तो अप्रत्याशित परिणाम सामने आए।
प्रत्याशियों की मांग पर पोस्टल बैलेट वाले मतों की दोबारा गिनती भी की गई। दोनों सीटों पर पोस्टल बैलेट वाले सबसे अधिक मत सपा प्रत्याशियों को मिले। इसे लेकर देर शाम तक दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं। आखिरकार एक सीट भाजपा तो दूसरी सपा के खाते में आ गई।
कुर्सी सीट को लेकर शाम को पूरी हुई ईवीएम की मतगणना के बाद जब पूर्व में गिनकर रखे गए पोस्टल बैलेट वाले मत शामिल किए गए तो पूर्व मंत्री व सपा प्रत्याशी राकेश कुमार वर्मा महज 217 वोटों से चुनाव हार गए। राकेश को ही जहां 409 वहीं भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा को 106 पोस्टल बैलेट वाले मत मिले।
विज्ञापन
रामनगर में सपा प्रत्याशी फरीद महफूज किदवई के लिए पोस्टल बैलेट वाले मत जीत का कारण बन गए। उन्हें पोस्टल बैलेट के सबसे अधिक 560 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी को 235 मतों से ही संतोष करना पड़ा और केवल 261 वोटों से चुनाव हार गए। (संवाद)