फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   See the assembly result of barabanki district of Uttar Pradesh.

बाराबंकी: बराबरी पर रही लड़ाई, चार ने विधायकी बचाई, सपा ने भाजपा से छीनी रामनगर सीट

Fri, 11 Mar 2022 01:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 01:33 PM IST
सार

बाराबंकी जिले में चुनाव परिणाम बराबरी का रहा। तीन सीटें भाजपा तो तीन सपा ने जीतीं। हालांकि, दो पूर्व मंत्रियों को विधानसभा जाने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
See the assembly result of barabanki district of Uttar Pradesh.
बाराबंकी में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में जिले की छह सीटों में तीन भाजपा और तीन सपा के पाले में गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई मतगणना देर शाम तक जारी रही। सबसे पहले हैदरगढ़ सीट की मतगणना पूरी हुई जहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत से अपना खाता खोला। इसके बाद बाराबंकी सीट पर सपा के धर्मराज यादव ने हैट्रिक लगाकर भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया। वीआईपी सीट दरियाबाद में भाजपा प्रत्याशी ने सपा के अरविंद सिंह गोप से शुरूआती दौर में जो बढ़त ली वह जीत तक कायम रही।

विज्ञापन


जैदपुर में देरशाम परिणाम आया जहां सपा ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर दोबारा जीत दर्ज की। कुर्सी में सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां मतगणना के दौरान कई राउंड उतार चढ़ाव देखने को मिले। अंत में बहुत मामूली अंतर से भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र वर्मा ने सपा के दिग्गज व पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को पराजित कर दोबारा चुनाव जीत लिया। वहीं सबसे कड़ा मुकाबला रामनगर सीट पर देखने को मिला। यहां पर सपा के फरीद महफूज किदवई ने भाजपा के शरद अवस्थी को काफी कम अंतर से हराया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से नवीन मंडी परिसर में शुरू हुई मतगणना का पहला परिणाम दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास आया। हैदरगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश रावत को एक लाख 13 हजार 151 वोट मिले तो वहीं सपा के राममगन रावत को 88447 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार को 24 हजार 704 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। बाराबंकी सदर सीट से सपा उम्मीदवार धर्मराज यादव को एक लाख 24 हजार 756 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. रामकुमारी मौर्या को 90196 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से सपा उम्मीदवार ने 34 हजार 560 वोटों से जीत दर्ज की। दरियाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश शर्मा को एक लाख 27 हजार 252 वोट मिले जबकि सपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को 94 हजार 89 वोट मिले। इस तरह से 33 हजार 263 वोट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

वहीं कुर्सी सीट से भाजपा उम्मीदवार साकेंद्र प्रताप वर्मा को एक लाख 18 हजार 720 वोट मिले जबकि यहां से सपा के दिग्गज पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को एक लाख 18 हजार 503 वोट मिले। इस तरह से भाजपा के साकेंद्र वर्मा ने 217 वोटों से जीत दर्ज की। जैदपुर सीट पर सपा के गौरव रावत को एक लाख 13 हजार 558 वोट मिले जबकि अंबरीश रावत को एक लाख 10 हजार 576 वोट मिले। इस तरह से सपा के गौरव ने 2982 वोट से जीत दर्ज की। जबकि सबसे रोचक मुकाबला रामनगर सीट पर देखने को मिला।


यहां पर सपा उम्मीदवार व पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई को 98 हजार 799 वोट मिले। वहीं भाजपा के शरद अवस्थी को 98 हजार 538 वोट मिले। इस तरह से सपा उम्मीदवार ने 261 वोटों से जीत दर्ज की। सपा ने यह सीट भाजपा से छीन ली। इस तरह से शाम को आए चुनावी नतीजों में हैदरगढ़, दरियाबाद और कुर्सी पर भाजपा तो जैदपुर, बाराबंकी सदर और रामनगर सीट पर सपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed