फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   election

23 हजार कार्मिकों का फीड हो रहा ब्योरा, 12,447 की लगेगी ड्यूटी

Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
election
बाराबंकी। लॉगिन पासवर्ड मिलने के बाद सभी विभाग अपने-अपने कर्मचारियों का डाटा फीड करने में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार 12, 447 कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर करीब 23 हजार कर्मचारियों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। इसी डाटा से रेंडमाइजेशन के तहत चुनावी ड्यूटी के लिए कार्मिकों की छटनी की जाएगी।
विज्ञापन

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। चुनाव में पीठासीन अधिकारी समेत प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। विभागों के कार्यालयाध्यक्ष को लॉगिन पासवर्ड देकर कर्मचारियों के नाम, पता, पदनाम, ग्रेड पे आदि का ब्योरा निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार चुनाव में 10 प्रतिशत अतिरिक्त सहित 12, 447 कार्मिकों की ड्यूटी लगने की बात अधिकारी कह रहे हैं, लेकिन आयोग के पोर्टल पर करीब 23 हजार कर्मचारियों का ब्योरा दर्ज करना है। इसी डाटा से कार्मिकों की छटनी कर उन्हें प्रशिक्षण देकर चुनावी दृष्टिकोण से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान केंद्र-1707
मतदेय स्थल-2829
कार्मिकों की संख्या-11316
10 प्रतिशत अतिरिक्त--1131
कुल कार्मिकों की सं.-12447
पीठासीन अधिकारी-2829
प्रथम मतदान अधिकारी-2829
द्वितीय मतदान अधिकारी-2829
तृतीय मतदान अधिकारी-2829
विधानसभावार बूथों की संख्या
कुसी--487
रामनगर--434
बाराबंकी--472
जैदरपुर--477
दरियाबाद--502
रुदौली आंशिक--23
हैदरगढ़--434
सभी विभागों को लॉगिन पासवर्ड जारी कर अपने कर्मचारियों की फीडिंग की जा रही है। चुनाव के लिए करीब 23 हजार कर्मचारियों का डाटा तैयार किया जाएगा। इनमें रेंडमाइजेशन के आधार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डॉ.राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed