फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Elderly bike rider dies due to collision with bus

Barabanki News: बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Tue, 14 Jan 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies due to collision with bus
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली में सोमवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग निकले। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जरुवा पुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश (60) मसौली थाना क्षेत्र के फतेपुरवा में रिश्तेदारी में बहू को छोड़ कर घर बाइक से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओमप्रकाश बाराबंकी बहराइच हाईवे के मसौली चौराहा पर पहुंचकर भयारा की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से वह दूर जा गिरे और बाइक बस के नीचे फंस गई। घायल ओमप्रकाश को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें घोषित कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed