फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight wrestlers selected for state level competition

Barabanki News: आठ पहलवानों का प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Sun, 03 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 03 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Eight wrestlers selected for state level competition
बाराबंकी। अंबेडकरनगर जिले में शनिवार को मंडलीय ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज के कुल आठ पहलवानों का प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अंडर 17 में बालक वर्ग में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज के खिलाड़ी 45 किलो भार में सत्यम सिंह , 48 किलो भार में मोहम्मद अर्श, 60 किलो भार में हिमांशु भारती, 65 किलो भार में विपिन,71 किलो भार में सलाउद्दीन व अंडर 19 बालक में 60 किलो भार में मो. अरमान, 67 किलो भार में विनय , 77 किलो भार में अमन वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। इन सभी विजेता पहलवानों का चयन प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल कुश्ती में अंडर 14 बालक में 57 किलो भार में बॉबी जीआईसी निंदुरा, अंडर 17 बालक में 51 किलो भार में मुकेश जनपद इंटर कॉलेज हरख, 65 किलो बार में मोहम्मद नेहाल फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज, और अंडर 19 बालक में 61 किलो भार में शिवा फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज 65 किलो बार में विष्णु इंटर कॉलेज के पहलवानों ने अपना दमखम दिखा कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में शनिवार को आयोजित बालिका मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में 33 किग्रा वर्ग में कसक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, निदूरा ने प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में आनंद कुमार टीम मैनेजर एवं कोच भूपेंद्र सिंह व सुशील सिंह की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता 31 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक गोरखपुर में आयोजित होगी, जिसमें यह सभी पहलवान कोच तौहीद खान के मार्गदर्शन में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed