{"_id":"5797a97f4f1c1b8e0121ee9b","slug":"eight-stores-of-fertilizer-license-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने खाद की 62 दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 20 नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए है। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। उप कृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने नवाबगंज और रामसनेहीघाट तहसील में छापेमारी की। इस दौरान पांच दुकानों पर छापे डाले गए। दो नमूने जांच के लिए भेजे गए। जिला कृषि अधिकारी आरके यादव ने हैदरगढ़ तहसील में छापेमारी की।
इस दौरान 21 दुकानों की जांच पड़ताल कर सात नमूने भरे। इस दौरान अभिलेखों की जांच पड़ताल में गड़बड़ी पाए जाने पर पोखरा स्थित द्विवेदी ट्रेेडिंग और अवस्थी ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. एलएस यादव ने तहसील फतेहपुर क्षेत्र में छापेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान खाद की 16 दुकानों पर छापेमारी करते हुए चार नमूने भरे गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच पड़ताल में गड़बड़ी पाए जाने पर शुक्ला खाद भंडार और लक्ष्मी खाद भंडार विशुनपुर तथा श्याम खाद भंडार इसरौली का लाइसेंस निलंबित करते हुए जवाब तलब किया गया है।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर संगीता कटियार ने सिरौलीगौसपुर तहसील में छापेमारी की। इस दौरान इनके द्वारा 12 खाद की दुकानों पर छापे डाले गए। एक नमूना भरा गया। अभिलेखों में गड़बड़ी पर वर्मा ट्रेडिंग कंपनी, किसान खाद भंडार, महमूदाबाद और पटेल खाद भंडार नूरपुर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
अंकित खाद भंडार मरकामऊ व सौरभ खाद भंडार मसूदपुर खजुरी को अभिलेख न दिखा पाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी ने आठ दुकानों पर छापेमारी कर छह नमूने जांच के लिए भेजे हैं।