{"_id":"64822cb55dd799b25007e9b6","slug":"eight-injured-in-road-accidents-vehicles-blown-up-barabanki-news-c-13-1-279359-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में आठ घायल, वाहनों के उड़े परखचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में आठ घायल, वाहनों के उड़े परखचे
Fri, 09 Jun 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। हादसों में वाहनों के परखचे उड़ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर जिले के थाना रामपुर के दुबिहा गांव निवासी संदीप पांडेय (45) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रौनी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें गंभीर हालत में यूपीडा एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, असंद्रा थाना क्षेत्र के लोनी गांव के धनीराम की पुत्री अंशिका (8), भगवंता देवी (42), सुंदारा (38) एक रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही थीं। हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर दतौली चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गई। रिश्तेदार बाल-बाल बच गया। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से अंशिका को केजीएमयू रेफर कर दिया गया। हादसे के शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
असंद्रा थाना क्षेत्र में भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर देवीगंज के पास सुबह कैटरिंग का सामान लादकर जा रहे मालवाहन व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली तो क्षतिग्रस्त हुई ही, मालवाहन के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। वाहन में लदे बर्तन सड़क पर बिखर गए। ग्रामीणों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मालवाहन चालक हैदरगढ़ क्षेत्र के निवासी श्रीकांत (24), जयचंदपुर गांव निवासी देशराज (34), गौतमपुरवा गांव के अमरनाथ व जयचंदपुर के राजकुमार रावत घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया गया, जिसमें देशराज को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। असंद्रा के थानाध्यक्ष ने अमर बहादुर चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी।