{"_id":"609acaaf8ebc3ecd880e749e","slug":"eight-died-from-corona-barabanki-news-lko5777517115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से गई आठ और की जान, 395 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से गई आठ और की जान, 395 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना से आए दिन हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर आठ और लोगों की जान चली गई। इस तरह से जिले में अब तक 147 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है लेकिन जिम्मेदार संक्रमण रोकने के लिए सिर्फ कागजों पर ही रणनीति बना रहे हैं। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 395 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर हरख क्षेत्र के पारा इब्राहिमपुर निवासी एक महिला की मंगलवार को उपचार के दौरान हिंद अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा रामसनेहीघाट निवासी एक महिला की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गई जिस पर चार दिन पहले हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर मंगलवार को मौत हो गई।
इसके अलावा लखनऊ निवासी एक व्यक्ति को परिवारीजनों ने हालत गंभीर होने पर चार दिन पूर्व मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कनवा गांव निवासी एक व्यक्ति की उपचार के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अमनियापुर व्यक्ति की तथा कोटवाधाम निवासी एक युवक की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दयानंद नगर निवासी एक अधेड़ की भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा हरख क्षेत्र के होलियामऊ गांव निवासी एक अधेड़ की हालत गंभीर होने पर परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए जहां पर मंगलवार को मौत हो गई।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हड़कंप
जैदपुर। क्षेत्र की अजपुरा ग्राम पंचायत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य ने कोरोना की जांच नहीं कराई थी। लेकिन परिवारीजनों के अनुसार इनमें कोरोना जैसे लक्षण जरूर थे। परिवारीजनों के अनुसार इन लोगों में बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत थी। सीएचसी सतरिख अधीक्षक डॉ. सुनील जायसवाल का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है फिर भी जांच के लिए टीम गांव में भेजी जा रही है।
ऑक्सीजन के लिए भटक रहे तीमारदार
ऑक्सीजन का संकट भले ही धीरे-धीरे कम हो रहा हो लेकिन होम आइसोलेशन और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अभी आसानी से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। इनके तीमारदार मंगलवार को भी ऑक्सीजन पाने के लिए ऑक्सीजन प्लांट से लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन इनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। कई तीमारदारों का कहना है कि कोविड सेंटर पर सूचना देने के बाद भी ऑक्सीजन नहीं मिल रही है और प्लांट वाले कहते हैं कि जब तक अधिकारियों से लिखाकर नहीं लाओगे तब तक ऑक्सीजन दे पाना संभव नहीं है।
कोरोना से जिले में कई लोगों की मौत की सूचना मिली है। जिस पर संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को इसकी जांच तथा परिवारीजनों की कोरोना जांच कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ