{"_id":"6127e3468ebc3e6be87d7d2b","slug":"eight-bus-seas-barabanki-news-lko592888420","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में आठ बस सीज, 75 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में आठ बस सीज, 75 वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नियम विरुद्ध बिना परमिट डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन के दस्ते ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान आठ बसों को बंद कराया गया और 75 वाहनों का चालान काटा गया।
परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को चलाए गए चेकिंग अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह मोहम्मदपुर चौकी के पास और हाईवे पर एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। रामनगर व वड्डूपुर में एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव और लोनीकटरा में यात्री/मालकर अधिकारी उमाशंकर ने चेकिंग की।
इस दौरान नियम विरुद्ध तरीके से अवैध कागजात के साथ फर्राटा भरते वाहनों की चेकिंग की गई। हाईवे पर चेकिंग देख कई वाहन सर्विस लेन में खड़े रहे। चेकिंग के दौरान ओवरलोड, बिना परमिट व फर्जी कागजात के सहारे सवारी ढो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस दौरान आठ बसें बंद कराई गईं और यातायात नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 75 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि तीन टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों बख्शा नहीं जाएगा। नियमों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।