फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight arrested for stealing diesel from train engine

ट्रेन के इंजन से डीजल चुराने वाले गिरोह के आठ दबोचे

Mon, 08 Nov 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for stealing diesel from train engine
रामनगर (बाराबंकी)। बुढ़वल जीआरपी व आरपीएफ ने रविवार को एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया जो रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने वाली ट्रेन के इंजन से डीजल की चोरी करते थे। गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 13 हजार की नकदी व 660 लीटर डीजल भी बरामद हुआ है। गिरोह के सदस्य ट्रेन के इंजन से डीजल चोरी कर उसे सस्ते दाम पर बेचते थे। हालांकि गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

बुढ़वल आरपीएफ के इंस्पेक्टर आलोक कुमार के मुताबिक 28 अक्तूबर की रात बिंदौरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन से 660 लीटर डीजल चोरी हुआ था। वारदात के खुलासे के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से ऐक्शन लिया तो डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों बिहार के मोतिहारी निवासी दिलीप साहनी, होरिल साहनी, अखिलेश साहनी, पलटू साहनी, लल्लन साहनी व गोंडा जिले के निवासी फूलचंद्र चौहान व संतोष मिश्रा के अलावा बाराबंकी के रामनगर निवासी महाबली को बिंदौरा रेलवे स्टेशन के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कब्जे से 13 हजार की नगदी, 22 करपों में रखा 660 लीटर डीजल और डीजल निकालने वाला पाइप भी बरामद हुआ है। इस गिरोह के तीन आरोपी अभी तक फरार हैं जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed