फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   eight arrest

दो आटोलिफ्टर गिरोह के आठ शातिर गिरफ्तार, 23 बाइकें बरामद

Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
eight arrest
बाराबंकी। नगर व फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने दो अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 23 बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को भेड़हा नाले के पास अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक मसौली थाना क्षेत्र का सहादतगंज निवासी अकील व तीन बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के नरहर गांव निवासी सलमान, कैसरगंज थाने के निवासी अजीरूद्दीन उर्फ राजू व कोतवाली देहात निवासी कद्दूस शामिल है। इनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की 17 बाइकें बरामद कीं। इस पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं फतेहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय की टीम ने भी अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार की छह बाइकें बरामद कीं। पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र में जिन आरोपियों को दबोचा वह सभी सीतापुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें थानगांव थाना क्षेत्र निवासी विनय पाल यादव, सुबराती और इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निवासी मेराज अली व आजाद अली शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन सबके गिरोह हैं। जो लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी व बहराइच जिलों में मास्टर चाभी लगाकर बाइक चोरी करते हैं। उसके बाद ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। बाक्स
चोरी की बाइकों के साथ दो को दबोचा
बाराबंकी। रामसनेहीघाट व कोठी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेजा गया। रामसनेहीघाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह कोटवासड़क फ्लाई ओवर के पास से थाना क्षेत्र के ही गौरवा गांव निवासी विनोद कुमार को चोरी की बाइक से गिरफ्तार किया।

वहीं कोठी थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर की टीम ने सराय नजर गांव के पास से चोरी की बाइक के साथ भूलियाबाग मजरे अचकामऊ निवासी आकाश निषाद को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed