फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Education of children of women prisoners in jail begins

Barabanki News: कन्याओं को विदाई के साथ मिलेंगे पांच किलो लड्डू

Tue, 24 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Education of children of women prisoners in jail begins
बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अब कन्याओं को विदाई के दौरान पांच किलो लड्डू दिए जाएंगे। यह लड्डू उन्हें बांस की बनी टोकरी में पीले रंग के पारदर्शी रैपर से ढक कर बतौर उपहार में दिए जाएंगे। इसके साथ एक ड्राई फ्रूट की टोकरी भी होगी। विवाह में परोसे जाने वाले खाने का मेन्यू भी बदला गया है। अब विवाह भोज में पनीर, खीर, चिप्स, हलवा के अलावा कोल्ड ड्रिक्स भी मिलेगी। इसके लिए विवाह में मिलने वाली बजट राशि को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में अभी तक वही पात्र आवेदन कर सकते थे जिनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये होती थी लेकिन अब जिनकी आय तीन लाख रुपये वार्षिक है वह भी इस योजना के तहत विवाह आवेदन कर सकेंगे। विवाह में मिलने वाली 50 हजार रुपये की राशि को भी अब बढ़ा कर एक लाख रुपये किया है। इसमें से कन्या के खाते में अब 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। विवाह में खरीदी जाने वाली 10 हजार की सामग्री को भी बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत विवाह आयोजन पर अब प्रति युगल छह हजार की जगह 15 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नाश्ते में केला, समोसा, बर्फी, चिप्स, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिक्स दी जाएगी। खाने में दाल, चावल, रोटी, सूखी सब्जी, पूड़ी, कचौड़ी, मिक्स वेज, पनीर की सब्जी, सलाद, रसगुल्ला, चाऊमीन, खीर और हलवा दिया जाएगा। वहीं ड्राईफ्रूट की टोकरी में 250 ग्राम अखरोट, 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किसमिस और एक सूखा नारियल दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का चयन जिलाधिकारी द्वारा नामित समिति करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सेवी संस्थाओं से ले सकते हैं दान
सामूहिक विवाह समिति स्वयं सेवी संस्थाओं और संभ्रांत व्यक्तियों से भी दान स्वरूप धनराशि प्राप्त कर सकती है परंतु इसका अलग रजिस्टर पर विवरण दर्ज करना होगा। इसके अलावा निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री वहीं ऐसी कन्या जो खुद दिव्यांग हो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। पिछले साल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1506 कन्याओं के विवाह कराए गए थे। इस बार अभी तक 752 विवाह कराने का लक्ष्य मिला है, लक्ष्य और बढ़ भी सकता है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नया आदेश शासन स्तर से जारी कर दिया गया है। इसमें आय के साथ बजट भी बढ़ाया गया है। खाने में लजीज व्यंजन दिए जाएंगे। इसके अलावा विदाई के समय पांच किलो लड्डू दिया जाएगा।
डॉ. नीलम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed