{"_id":"60d232d38ebc3e29df21a5e0","slug":"education-barabanki-news-lko5836925109","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटपट्टी से निजात, बेंच पर बैठ पढ़ाई करेंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटपट्टी से निजात, बेंच पर बैठ पढ़ाई करेंगे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले नौनिहाल नए सत्र से टाटपट्टी के बजाए बेंच पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसके लिए बेंचों की खरीद का कार्य लगभग पूरा हो गया है। खरीदी गई बेंचों की गुणवत्ता के सत्यापन का कार्य चल रहा है और ये कार्य पूरा होते ही इनकी आपूर्ति विद्यालयों में शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 847 है। इनमें पढ़ने वाले बच्चों की संख्या विभाग के अनुसार करीब 95 हजार है। विभाग की माने तो इनमें से 163 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें पहले से बेंच उपलब्ध हैं पर 684 विद्यालय ऐसे हैं जहां पर बेंच न होने की वजह से यहां के बच्चे टाटपट्टी आदि पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। लेकिन नए सत्र से ऐसा नहीं होगा।
इन विद्यालयों में आपूर्ति के लिए करीब 18 हजार 254 बेंच की खरीद का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जेम पोर्टल के जरिए हुई खरीद के बाद आपूर्ति करने से पहले बेंच की गुणवत्ता को परखा जा रहा है। इसके लिए सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही इनकी आपूर्ति चिह्नित विद्यालयों में शुुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विभाग की माने तो प्रयास किया जा रहा है कि नए सत्र से पहले बेंचों की आपूर्ति का कार्य पूरा कर लिया जाए। डीआईओएस/ प्रभारी बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जेमपोर्टल पर के माध्यम से बेंचों की खरीद का कार्य पूरा हो गया है। प्रयास होगा कि नए सत्र से पहले चयनित सभी विद्यालयों में क्रय की गई बेंच उपलब्ध करा दी जाएं।
थ्री सीटेड होगी बेंच
विद्यालयों में आपूर्ति के लिए जो बेंच बनाई गई हैं उनको इस तरह से बनाया गया है कि एक सीट पर एक साथ सिर्फ तीन बच्चे ही बैठ पाएंगे। छात्रों की संख्या के आधार पर क्रय की गई बेंचों की आपूर्ति विद्यालयों में की जाएगी। इसको लेकर पूरा खाका तैयार किया जा रहा है कि किस विद्यालयों को कितनी बेंच भेजी जानी है।