{"_id":"573a127c4f1c1b5316ac71ba","slug":"education-artisan-labor-for-topper-distill-the-entire-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर गढ़ने को पूरे साल श्रम करते शिक्षा के शिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर गढ़ने को पूरे साल श्रम करते शिक्षा के शिल्पी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 17 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
आरएलबी स्कूल की टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बीते कुछ साल से लगातार यूपी बोर्ड को टॉपर विद्यार्थी दे रहा है। यह मुकाम कॉलेज ने अपनी कड़ी मेहनत से हासिल किया है। अनुशासन, सतत शिक्षा, गुरु-शिष्य की जीवंत परंपरा और छात्रों का शिक्षा के प्रति और शिक्षकों का अध्यापन के प्रति समर्पण भाव ही इस कॉलेज की कामयाबी का आधार है।
यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 में भी इस कॉलेज ने अपनी इस परंपरा का कायम रखा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश के तीन प्रथम स्थान पर इसी कॉलेज की छात्राओं ने कब्जा जमाया है। यह सिलसिला बीते पांच साल से जारी है। इस वर्ष इंटरमीडिएट में प्रदेश टॉपर साक्षी वर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा 2014 में भी प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था।
इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही प्रतिमा सिंह ने वर्ष 2014 की हाईस्कूल की परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश में इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रेरणा वर्मा ने वर्ष 2014 की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश टॉप किया था।
विज्ञापन
सिर्फ कोर्स पूरा कराने की नहीं होती औपचारिकता
यूपी बोर्ड की टॉपर साक्षी वर्मा अपनी सफलता से काफी खुश हैं। इन्होंने 98.2 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। साक्षी कहती हैं कि यह कॉलेज के शिक्षकों के स्पष्ट पठन पाठन और कड़ी मेहनत का नतीजा है कि छात्र हर साल प्रदेश की मेरिट सूची में आते हैं। कॉलेज में आदर्श शैक्षिक माहौल है और शिक्षकों का छात्रों के प्रति समर्पण भी। साक्षी कहती हैं कि कॉलेज के शिक्षक कोर्स पूरा कराने पर जोर नहीं देते। वह सही तरीके से कोर्स को पूरा करने पर जोर देते हैं।
शंका समाधान होने तक बताए जाते सवालों के जवाब
प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं प्रतिमा सिंह कहती हैं कि हर कॉलेज में बच्चे पढ़ते हैं लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से वह मुकाम नहीं पाते जो महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में आसानी से मिल जाता है। बताती हैं कि कॉलेज में पूर्ण शैक्षिक माहौल है।
कभी कोई छात्र कक्षा के बाहर नहीं दिखाई देता। शिक्षक कक्षा में फोन का प्रयोग नहीं करते। छात्रों को कोई कॉसेप्ट क्लिीयर नहीं है तो छुट्टी में भी एक्सट्रा क्लासेज लगाई जाती हैं। कई बार छात्र एक ही सवाल को कई बार पूछते हैं लेकिन यहां के टीचर कभी खीझते नहीं हैं। छात्रों की शंका का समाधान होने तक उसे सवालों के उत्तर बताए जाते हैं।
हमसे से ज्यादा मेहनत करते प्रिंसिपल सर
इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सोनाली वर्मा कहती हैं कॉलेज में शिक्षा के लिए अनुशासनात्मक माहौल है। पठन पाठन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ल नियमित कक्षाओं में जाकर पठन पाठन की स्थिति का जायजा लेते हैं। जिसके चलते छात्र व शिक्षक अपने कार्य के प्रति सजग और ईमानदार रहते हैं।
अनुशासन से बना पढ़ाई का माहौल
इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वालीं प्रेरणा वर्मा मानती हैं कि कॉलेज में अनुशासन, बेहतर पठन पाठन और शैक्षिक माहौल का ही नतीजा है कि यहां पर बच्चे हर साल मेरिट में अपना स्थान बनाते हैं। हाईस्कूल में सम्मान जनक अंकों उत्तीर्ण दीपांशु कहते हैं कि कॉलेज में पूरा शैक्षिक माहौल है। शिक्षक व छात्र, दोनों ही अनुशासित हैं। छात्रों का आगे मार्ग प्रशस्त हो इस बात को ध्यान में रखा जाता है। यही कारण है कि छात्रों को हर टॉपिक समझा कर पढ़ाया जाता है।
कॉलेज खोलने का मकसद सिर्फ धनार्जन नहीं है। हमारी प्राथमिकता छात्रों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराना है, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके। इसके लिए शुरू से ही कॉलेज में अनुशासन व शैक्षिक माहौल तैयार किया गया है। यही कारण है कि यहां आने वाला हर बच्चा स्वत: ही कड़ी मेहनत के प्रति प्रेरित होता है। हर वर्ष कॉलेज से टॉपर आते हैं। इस साल इंटरमीडिएट में करीब 130 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। -रामकिशोर शुक्ल, प्रधानाचार्य, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज के टॉपरों की सूची
इंटरमीडिएट के टॉपर
छात्र/छात्रा वर्ष प्राप्त प्रतिशत प्रदेश में स्थान
शिव कुमार वर्मा 2011 94.6 8वां
दीपक मिश्र 2011 94.2 9वां
अभिलाषा यज्ञ सैनी 2012 96.2 प्रथम
अपूर्वा वर्मा 2012 96.2 प्रथम
पूजा गौतम 2012 95.2 दूसरा
रिया वर्मा 2014 97.4 प्रथम
रिशु वर्मा 2014 97.0 दूसरा
तनुश्री वर्मा 2014 97.0 दूसरा
पूजा यादव 2014 96.8 तीसरा
जकिया बानो 2015 96.5 5वां
साक्षी वर्मा 2016 98.2 प्रथम
प्रतिमा सिंह 2016 98.0 दूसरा
सोनाली वर्मा 2016 98.0 दूसरा
प्रेरणा वर्मा 2016 97.8 तीसरा
हाईस्कूल के टॉपर

पूजा यादव 2012 96.5 प्रथम
रिशु वर्मा 2012 96.6 तीसरा
रुबी सिंह 2012 95.83 चौथा
आराधना शुक्ला 2013 97.0 दूसरा
समीक्षा वर्मा 2013 95.63 चौथा
प्रेरणा वर्मा 2014 98.0 प्रथम
साक्षी वर्मा 2014 96.82 चौथा
प्रतिमा सिंह 2014 96.5 7वां
राहुल शुक्ल 2014 94.6 10वां