फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Edible oil businessman missing along with his wife and five children under mysterious circumstances

Barabanki News: खाद्य तेल कारोबारी रहस्यमय हालात में पत्नी व पांच बच्चों के साथ लापता

Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Edible oil businessman missing along with his wife and five children under mysterious circumstances
लापता कारोबारी आजम।
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के तेल कारोबारी आजम (32), पत्नी हाशमी बानो (30) व पांच बच्चों के साथ मंगलवार सुबह रहस्यमय हालात में लापता हो गए। उनका कारखाना व मकान बाहर से बंद मिला। उनका पिकअप वाहन भी गायब है। हालांकि, दंपती के मोबाइल फोन घर के अंदर ही मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सोमवार रात आजम एक पंप पर ईंधन डलवाते दिखे और कई कैमरों में उनका वाहन लखनऊ की ओर जाता दिखा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि कारोबारी का परिवार कर्ज में डूबा है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली निवासी आजम अपने पिता व भाई इरशाद से अलग रहते हैं। गांव के बाहर उनका सरसों के तेल का कारखाना है। कारखाने के बगल व ऊपर बने कमरों में वह परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में आजम व पत्नी हाशमी के अलावा पांच बच्चे गुफरान (12), उमेरा (10), हुमैमा (8), अम्मे (3), उम्मे (1) हैं। आजम सरसों के तेल के थोक व फुटकर विक्रेता हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों ने कारखाना बंद देखा तो आजम को फोन मिलाना शुरू किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जानकारी पर पिता हबीब व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कारखाने में बाहर से बेलन लगा हुआ था। परिजन शटर खोलकर अंदर पहुंचे तो अंदर कोई नहीं मिला। आजम व उसकी पत्नी का मोबाइल फोन उनके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। कुछ ही देर में आजम के साले वारिस पहुंच गए। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और दोनों मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बहरौली गांव जाने वाले हर रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। कुर्सी के एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रात नौ बजकर बीस मिनट पर आजम पिकअप वाहन में एक पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाते दिखे हैं। वह लखनऊ की ओर गए हैं। पुलिस टीमें उनका पता लगाने में जुटी हैं। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि आजम ने साहूकारों से बड़े स्तर पर लोन ले रखा था। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

काल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज से हो रही छानबीन
पूरे परिवार के लापता होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कर्ज के दबाव में आजम ने खुद ही कहीं जाकर छुपने का फैसला किया, या फिर परिवार पर किसी अनहोनी की साजिश रची गई। परिजनों ने अभी कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है, लेकिन पूरे गांव में घटना की चर्चा हो रही है। पुलिस भी इस गुत्थी को सुलझाने के लिए काल रिकाॅर्ड, सीसीटीवी फुटेज और रिश्तेदारों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed