फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Echo of bomb-bomb from Barabanki to Mahadeva

Barabanki News: बाराबंकी से महादेवा तक बम-बम की गूंज

Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Echo of bomb-bomb from Barabanki to Mahadeva
बाराबंकी। शिवरात्रि करीब आने के साथ ही लोधेश्वर महादेव तीर्थ नगरी महादेवा में हर तरफ बम-बम की गूंज दिख रही है। शिवभक्ति से सराबोर कांवड़ियों का सैलाब हर तरफ से महादेवा की तरफ पहुंचने लगा है। इस बार महिला कांवड़ियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। सबसे खास है लखनऊ-अयोध्या व बाराबंकी बहराइच हाईवे पर चलते कांवड़िए के जत्थे और डीजे पर बजते शिव तांडव से लेकर भजन। रामनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम तक एक लाख कांवड़ियों के पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन


घर-गृहस्थी छोड़, आस्था की डगर पर निकलीं महिलाएं
कांवड़ की इस यात्रा में हर उम्र की महिलाएं शामिल हैं। कानपुर के बिठूर से आईं श्रद्धालु महिलाएं, उन्नाव की गुड़िया देवी, चंदा देवी (65), गुड्डी, हसनगंज लखनऊ की मीना देवी और कानपुर देहात की सुशीला जैसे अनेक नाम इस बार की कांवड़ यात्रा में प्रेरणा बनकर उभरे हैं। 65 वर्षीय चंदा देवी की यह चौथी कांवड़ यात्रा है। इतनी उम्र में भी वे गंगाजल से भरी कांवड़ उठाए नंगे पांव आगे बढ़ रही हैं। कानपुर देहात की सविता दूसरी बार कांवड़ लेकर आई हैं। वह बताती हैं, हर साल भोलेनाथ को जल अर्पित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मिला खास सम्मान
कांवड़ियों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए बुधवार को सफेदाबाद में विशेष फल वितरण और पुष्पवर्षा की गई। उन्हें भक्तिमय योद्धाओं की तरह सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ. अवधेश वर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, शोभित मिश्रा, आशीष पटेल, शिवम् मौर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed