फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   E rickshaw on the highway, life in danger, sir's order violated

Barabanki News: हाईवे पर ई रिक्शा, खतरे में जान, हवाहवाई हुआ साहब का फरमान

Wed, 18 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw on the highway, life in danger, sir's order violated
बाराबंकी। शहर की हर गली में ई रिक्शा मिल जाएगा। गांव कस्बों तक ई रिक्शा का संचालन आम हो चुका है। जिले में जब भी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होती है तो हाईवे पर ई रिक्शा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी होते है। क्योंकि यातायात नियम 178 के तहत हाईवे पर ई रिक्शा प्रतिबंधित है, लेकिन बाराबंकी में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर खूब ई रिक्शा फर्राटा भर रहे हैं। शहर से लखनऊ तक का सफर कराया जा रहा है। घटनाओं से भी सबक नहीं लिया। लगातार निगरानी नहीं हो रही। डीएम का आदेश भी प्रभावी नहीं हैं। लखनऊ से रामसनेहीघाट तक की यात्रा के दौरान आप ई रिक्शा चलाते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन

20 जुलाई 2023 को लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में अतरौली गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से ई रिक्शा सवार सास बहू समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि पांच गंभीर थे। 19 अगस्त 2023 को इंदिरा नहर के पास डंपर ने कार, ई-रिक्शा और सड़क पार कर रही युवती को टक्कर मारी। ई रिक्शा हवा में उछाला। युवती की मौत हो गई थी। आए दिन ई रिक्शा से हाथ से चर्चा में आ रहे हैं मगर फिर भी लखनऊ अयोध्या हाईवे पर ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। बड़े वाहनों के चालक बताते हैं कि वह ई रिक्शा के बगल से निकलते हैं तो उन्हें स्वयं डर लगता है। क्योंकि ई रिक्शा का वजन डेढ़ क्विंटल के आसपास ही रहता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 28 नवंबर 2024 को एआरटीओ और यातायात पुलिस ने कुछ देर की चेकिंग में 20 ई रिक्शा हाईवे पर चलते हुए पाए थे। जिन पर कार्रवाई हुई। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ई रिक्शा किस कदर हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं। सीओ यातायात सुमित कुमार त्रिपाठी बताते हैं कि जल्द ही बोर्ड लगाए जाएंगे की हाईवे पर ई रिक्शा नहीं चल सकता।
विज्ञापन

____________

जिले में यूं बढ़ती गई ई रिक्शा की संख्या
2017 में 75
2018 में 304
2019 में 308
2020 में 234
2021 में 1057
2022 में 4003
2023 में 6006
2024 में 7000 से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed