{"_id":"5f90848a8ebc3e9c0416d971","slug":"e-lok-adalat-to-be-set-up-on-november-1-barabanki-news-lko546473441","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर को होगी ई-लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर को होगी ई-लोक अदालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एवं पारिवारिक न्यायालय प्रथम व द्वितीय न्यायालयों पर लंबित वैवाहिक मामलों को पहली नवंबर को आयोजित होने वाले ई-लोक अदालत में निस्तारित कराए जाने के उद्देश्य से बुधवार को प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ई-लोक अदालत की नोडल अधिकारी एवं अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय प्रथम एकता वर्मा ने की।
बैठक में वैवाहिक मामलों और मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के लिए आयोजित होने वाले ई-लोक अदालत के विषय में विस्तार से जानकारियां दी गईं। प्राधिकरण की सचिव श्वेता चंद्रा ने बताया पहली नवंबर को ई-लोक अदालत का आयोजन होगा। इसका आयोजन एसओपी का अनुपालन कराते हुए किया जाना है। ई-लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि यदि न्यायालयों में ऐसे वाद लंबित हैं तो उनको आपसी सुलह-समझौते के आधार पर ई-लोक अदालत में निस्तारित करा सकते हैं। बैठक में प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वितीय शुभी गुप्ता समेत न्यायिक विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।