{"_id":"63729a1114340b5e5765d2b0","slug":"dy-cm-visit-barabanki-news-lko657186644","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर अलर्ट रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर अलर्ट रहा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आगमन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए। अस्पताल परिसर को लकदक कराने का कार्य तेज कर दिया गया। टूटी पड़ी नल की टोटियों को जहां ठीक कराने का कार्य किया जा रहा था वहीं परिसर में बने गड्ढों आदि को ठीक कराया जा रहा था।
डिप्टी सीएम को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले में आना था। सुबह करीब दस बजे जैसे ही वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। जानकारी दी गई की डिप्टी सीएम अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
इसकी भनक लगते ही अस्पताल में पड़ी गंदगी को साफ कराने के साथ ही टूटी पड़ी नलों की टोटियों को ठीक कराने का कार्य जोरों से किया जा रहा था। इसके अलावा परिसर में जहां-जहां पर गड्ढे थे उन्हें भराने का कार्य कराया जा रहा था। चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक पूरी तरह से ड्रेस कोड में नजर आए। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएम के आगमन की जानकारी मिली थी, अस्पताल में जो कार्य कराए जा रहे थे वह रुटीन के कार्य थे।