फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dry run

तैयारियां पूरी, 6 अस्पतालों में ड्राई रन आज

Tue, 05 Jan 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
dry run
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिले के छह अस्पतालों में मंगलवार को ड्राई रन होगा। यहां पर एक साथ 50 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। इन लोगों से स्वास्थ्य कर्मी पूरी शालीनता से पेश आएंगे इसको लेकर टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरतेंगे वह ड्राई रन के दौरान यह भी सीखेंगे। टीकाकरण के बाद यदि किसी की हालत बिगड़ती है तो उसका कैसे उपचार किया जाना है इसका भी रिहर्सल होगा।
विज्ञापन

ड्राई रन के लिए शहरी क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल, हिंद अस्पताल सफेदाबाद और मेयो अस्पताल गदिया तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा, बड़ागांव और सतरिख को चुना गया है। कोरोना वैक्सीन के लिए इन अस्पतालों में 12 टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा यहां पर 24 पुलिस कर्मी और 24 ऑर्ब्जवर भी तैनात किए गए हैं। दो चिकित्सकों के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम भी बनाई गई है। इस दौरान टीकाकरण के लिए 50 लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों से ठीक वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा ये जब टीका लगवाने के लिए आएंगे उस दौरान किया जाना। विभाग की माने तो कोरोना वैक्सीन आने वाली है इसलिए इसका पूर्वाभ्यास बहुत जरूरी है। जिससे जब वैक्सीन आ जाए और टीकाकरण का कार्य शुरू हो उस दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसलिए विभाग पहले से ही सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर लेना चाह रहा है। जिससे इस दौरान जो खामियां रह जाएंगी विभाग उन्हें समय रहते दूर करने का पूरा प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ड्राई रन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ड्राई रन का मतलब टीकाकरण का पूर्वाभ्यास। जिससे टीकाकरण के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान लाभार्थी को बताया जाएगा कि उसे किस कंपनी का टीका लगाया गया है। टीकाकरण के दौरान उसे किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हुई। अगला टीका उसे कितने दिन बाद लगाया जाना है।
टीकाकरण के बाद भी उसे कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करना है। मसलन मास्क लगाना और दो गज की दूूरी का पालन तथा समय-समय पर हाथ धोना आदि का पालन करना है। इसके लिए लाभार्थी को मानसिक तौर पर तैयार करना है, इसका ट्रायल ही ड्राई रन है। टीम को इस दौरान यह भी बताया जाएगा कि यदि टीकाकरण के बाद किसी की हालत बिगड़ती है तो उसे किस प्रकार के उपचार की सुविधा मुहैया कराई जानी है।
टीमों ने अस्पतालों में पहुंच परखी तैयारियां
सीएमओ के अलावा एसीएमओ की टीमों ने अस्पतालों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. हरप्रीति सिंह और केके गुप्ता के नेतृत्व में हिंद अस्पताल पहुंची टीम ने यहां की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा से तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा इस पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय तीन अधिकारी डीएसओ, डीपीओ और एसओसी को भी लगाया गया है।
ड्राई रन देखने आएंगे स्वास्थ्य मंत्री
कोरोना वैक्सीन को लेकर होने वाले ड्राई रन कार्यक्रम को देखने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह आएंगे। स्वास्थ्य मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल पहुंच यहां पर चल रहे ड्राई रन कार्यक्रम को देखेंगे। इसके अलावा वह जिले में अन्य अस्पतालों में होने वाले ड्राई रन कार्यक्रम को देखने के पश्चात दोपहर दो बजे वापस लखनऊ चले जाएंगे।

जिले के छह अस्पतालों तीन शहरी और तीन ग्रामीण में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन होगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। चिकित्सकों की टीमों ने अस्पतालों में पहुंचकर इसका निरीक्षण भी किया है। कोरोना वैक्सीन सभी को सुरक्षित तरीके से लगाई जा सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा कार्यक्रम जिलाधिकारी की निगरानी में संचालित किया जाएगा।
-डॉ. वीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed