{"_id":"6240b220303fbb73a57bd7de","slug":"door-will-remain-open-for-public-at-12-o-clock-in-the-night-satish-barabanki-news-lko6234241157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए रात 12 बजे भी खुला रहेगा दरवाजा : सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए रात 12 बजे भी खुला रहेगा दरवाजा : सतीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार जिले में पहुंचे दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ। तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर झूमे। पार्टी कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में जिले भर से नेता व पदाधिकारी जुटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के लिए रात 12 बजे भी उनके घर का दरवाजा खुला रहेगा।
राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार जिले में पहुंचे सतीश चंद्र शर्मा के स्वागत की तैयारी कार्यकर्ताओं ने पहले से ही कर रखी थी। तय समय से करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचे राज्यमंत्री का सफेदाबाद के पास जिले की सीमा पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। शहर में पतंजलि स्टोर के पास आलोक तिवारी व शिवम शुक्ला ने, जिला पंचायत के पास शिक्षक नेता सुशील पांडेय, लाजपतनगर के पास सरदार चरनजीत सिंह, चरनजीत गाबा व सुशील गुप्ता समेत कई लोगों की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री पर पुष्प बरसाए।
स्वागत के दौरान ही राज्यमंत्री ने शहीद शंकर दयाल शर्मा के स्मारक व पटेल तिराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमे। दोपहर में हाईवे किनारे स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनता के लिए रात 12 बजे भी उनके घर का दरवाजा खुला रहेगा। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, सांसद उपेंद्र रावत, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, अरविंद मौर्य, नवीन राठौर आदि मौजूद रहे। यहां से रामसनेहीघाट के लिए रवाना हुए राज्यमंत्री का लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक दर्जन स्थानों पर स्वागत किया गया।
शाम को अपने क्षेत्र रामसनेहीघाट पहुंचे राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा से मिलने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने बाबा रामसनेही की समाधि स्थल पर माथा टेका और छोटी हनुमानगढ़ी व बूढ़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सरस्वती शिशु मंदिर में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान सतीश भावुक हो गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दरियाबाद के विकास में जो भी हो सकेगा करेंगे। कहा कि वे मंत्री भले ही बन गए हैं मगर एक कार्यकर्ता की भांति काम करते रहेंगे।
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के स्वागत के दौरान शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर आधा घंटा तक जाम लगा रहा। जिला पंचायत कार्यालय व पटेल तिराहे के पास कार्यकर्ता सड़क पर ही जमे रहे। जैसे ही सतीश का काफिला पहुंचा, नारेबाजी होने लगी। सेल्फी लेने व माला पहनाने की होड़ में धक्का-मुक्की भी हुई। रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।