फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dog searched till Lucknow, recordings of 50 cameras scrutinized

Barabanki News: लखनऊ तक कुत्ते की खोज, 50 कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली

Fri, 10 Jan 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dog searched till Lucknow, recordings of 50 cameras scrutinized
बाराबंकी। लखनऊ रोड स्थित आवासीय कॉलोनी शालीमार पैराडाइज से सेना के अफसर का कुत्ता गायब होने का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है तो सुरक्षा एजेंसी व गार्ड पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला पेचीदा हो गया है। पुलिस हाईवे व उससे जुड़ीं करीब एक दर्जन सड़कों पर लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल चुकी है।
विज्ञापन


सफेदाबाद के पास स्थित शालीमार पैराडाइज में रहने वाले भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अफसर अजय कुमार पांडेय ने गलियों में घूमने वाले दो कुत्तों लैला व सिम्बा को पालकर अपने आवासीय परिसर में रखा था। इनका पंजीकरण लखनऊ नगर निगम में कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि नौ दिसंबर को जब अजय मुंबई गए थे, उसी दौरान 28 दिसंबर को आवासीय परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली आइएसएस कंपनी के गार्डों ने आवास का कैमरा बंद कर दोनों कुत्तों को भगा दिया। सात जनवरी को सिम्बा को भगाने में सुरक्षा गार्ड चंद्र कुमार व एजेंसी पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस कुत्ते की खोजबीन कर रही है। पुलिस को आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से कुत्तों का सुराग नहीं लगा। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी शहर से लेकर लखनऊ तक के 50 कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस देख रही है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed