{"_id":"671fff6430b60a589e028e04","slug":"doctors-leave-cancelled-treatment-available-24-hours-barabanki-news-c-315-1-slko1014-127099-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डाॅक्टरों की छुट्टियां निरस्त, 24 घंटे मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डाॅक्टरों की छुट्टियां निरस्त, 24 घंटे मिलेगा इलाज
Tue, 29 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के जिला अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस। संवाद
बाराबंकी। दीपावली पर लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 40 एंबुलेंस लगाई गई हैं, इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दीपावली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएचसी व पीएचसी पर तैनात सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुटि्टयों को अग्रिम आदेशों तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। चिकित्सकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली पर यदि कोई हादसा हो तो पहले तो सीएचसी पर ही इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए और यदि इसके बाद भी कहीं कोई दिक्कत महसूस हो तो मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाए।
विज्ञापन
मरीजों को अनावश्यक रेफर करने से बचें और प्रयास करें कि मरीज को सीएचसी पर ही बेहतर इलाज मिल सके। इसके अलावा तहसीलों में तैनात सभी एसीएमओ/ नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अस्पतालों का भ्रमण कर सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इमरजेंसी में मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। डाॅक्टर और कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगा दी गई है, डॉक्टरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा त्वचा और आंख के डॉक्टरों को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है।
दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई हैं।
-डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ