फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   DM will be honored by brother for giving toilets gift to sister

बहन को शौचालय गिफ्ट देने वाले भाई को डीएम करेंगे सम्मानित

Sun, 30 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 30 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
DM will be honored by brother for giving toilets gift to sister
toilet
अमेठी सीडीओ अपूर्वा दुबे की ‘अनोखी अमेठी का अनोखा भाई’ पहल को अब बाराबंकी प्रशासन भी अपनाने जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए रक्षाबंधन पर्व पर बहन को उपहार के रूप में शौचालय देने वाले भाइयों को सम्मानित करेगा। यही नहीं उस भाई को कई योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


सात अगस्त को पवित्र रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान बहन अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं। इसके बदले भाई बहन को कुछ न कुछ गिफ्ट भी देते हैं। अमेठी जिले की सीडीओ अपूर्वा दुबे ने इस पर्व को खुले में शौच मुक्ति अभियान का माध्यम बनाया है।
विज्ञापन


वहां लागू योजना की तर्ज पर बाराबंकी के पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण अंचलों में खुले में शौच न जाने के योजना तैयार की है। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अगर कोई भाई अपनी बहन को उपहार स्वरूप शौचालय गिफ्ट करता है तो जिला प्रशासन की ओर से उस भाई को एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं शौचालय गिफ्ट करने वाला भाई अगर शिक्षित व बेरोजगार है तो उसे प्रशासन द्वारा कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षण देकर किसी न किसी कंपनी या रोजगार से जोड़ा जाएगा। अगर भाई विद्यार्थी हैं तो उसे भी प्रशासन द्वारा स्कॉलरशिप देकर लाभान्वित किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से यह योजना जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी अंजनी कुमार सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर की बैठक के दौरान बनाई गई। 


डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा क‌ि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अगर कोई भाई अपनी बहन को शौचालय गिफ्ट करता है तो डीएम द्वारा उसे सम्मानित किए जाने के साथ ही योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed