फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District Vigilance & Monitoring Committee meeting

योजनाओं की बदहाली पर बिफरीं सांसद

Fri, 10 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 10 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद ने लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकारा। केंद्रीय योजनाओं के संचालन में बरती जा रही लापरवाही पर भाजपा सांसद का रुख काफी तीखा रहा। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि केंद्र सरकार जो पैसा भेज रही है उसका सही से उपयोग नहीं किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान कई अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने चेतावनी दी।  
विज्ञापन


डीआरडीए के गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत कर रही थीं। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने जिलाधिकारी और सीडीओ की अनुमति के बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


डीडीओ योजनाओं की प्रगति को गिनाते जा रहे थे। पीएमजेएसवाई के तहत सड़कों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर सांसद का पारा चढ़ गया। इससे पहले भाजपा सांसद के तेवर तीखे होते और विभाग के अधिकारी को आडे़ हाथों लेेेतीं, मौके पर मौजूद अधिकारी उस अधिकारी के बचाव में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पेयजल योजनाओं की समीक्षा शुरू हुई। जिसमें योजना के संचालन में लापरवाही मिली तो सांसद ने कहा कि अधिकारी केंद्रीय योजनाओं के संचालन में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। योजनाओं पर पैसा बर्बाद हो इससे अच्छा है इन योजनाओं को बंद करानेे की सिफारिश कर दी जाए।


बैठक में मौजूद एक जनप्रतिनिधि ने बताया कि हैदरगढ़ की चौबीसी में पानी की टंकी बनी है लेकिन गांव के लोगों को आज तक एक बूंद पानी नसीब नहीं हो सका। सांसद ने कहा कि यही हाल सूरतगंज का है। सांसद को बताया गया कि एक हैंडपंप के रिबोर पर 20 हजार रुपया खर्च होता है। सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि पैसा जरूर खर्च हो रहा है लेकिन हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। इसके बाद अन्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान भी सांसद के तेवर तीखे ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed